भोपाल, दो अक्टूबर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोमवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार के तहत अनुसूचित जाति,जनजाति (एससी/एसटी), महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
उन्होंने यहां 'लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा' में भाग लिया, इस दौरान उन्होंने 10 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की।
सिंह ने कहा, "अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाएं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग (मध्य प्रदेश में) अत्याचार का सामना कर रहे हैं। पुलिस पूरी तरह से विफल रही है...।’’
उन्होंने कहा कि जब तक संविधान मौजूद है, तब तक एससी और एसटी के खिलाफ कोई अत्याचार नहीं होना चाहिए।
इससे पहले, सिंह ने आरोप लगाया कि यात्रा को भोपाल के बाहरी इलाके में रोक दिया गया। उन्होंने पैदल मार्च किया और रोशनपुरा में सभा को संबोधित किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY