देश की खबरें | दिग्विजय और सुरेशकुमार फेनेस्टा ओपन टेनिस के फाइनल में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिग्विजय प्रताप सिंह ने शनिवार को यहां फेनेस्टा ओपन टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष एकल सेमीफाइनल में अनुभवी खिलाड़ी विष्णु वर्धन के विजयी अभियान को रोक दिया।

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर दिग्विजय प्रताप सिंह ने शनिवार को यहां फेनेस्टा ओपन टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष एकल सेमीफाइनल में अनुभवी खिलाड़ी विष्णु वर्धन के विजयी अभियान को रोक दिया।

फाइनल में उनके सामने मनीष सुरेशकुमार की चुनौती होगी।

  दिग्विजय ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए 35 साल के अनुभवी खिलाड़ी के खिलाफ 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की थी। मनीष ने एक अन्य सेमीफाइनल में चिराग दुहान को 6-1, 6-4 से हराया।

दिग्विजय एटीपी रैंकिंग में 68वें स्थान पर है। खुद से काफी अनुभवी खिलाड़ी के खिलाफ मुकाबला करना आसान नहीं था, लेकिन उन्हाोंने शानदार कौशल और तकनीक के सहारे जीत पर मुहर लगायी।

महिलाओं के सेमीफाइनल में वैदेही चौधरी और साई संहिता चामर्थी ने अपने-अपने मुकाबले को जीतकर रविवार को खेले जाने वाले फाइनल का टिकट पक्का किया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त वैदेही ने पहला सेट गंवाने के बाद वैष्णवी अदकर की चुनौती को 2-6, 6-4, 6-0 से खत्म किया ।

दूसरे सेमीफाइनल में साईं संहिता चामर्थी ने आकांक्षा नितुरे को 7-5, 6-3 से शिकस्त दी।

लड़कों के अंडर-18 वर्ग का फाइनल अमन दहिया और डेनिम यादव के बीच होगा जबकि इस वर्ग के लड़कियों का फाइनल सुहिता मारुरी और मधुरिमा सावंत के बीच खेला जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल