एजेंसी न्यूज

UP Rape Case: क्लीनिक पर उपचार करवाने आई महिला से डॉक्टर ने किया डीजिटल बलात्कार

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को उसके यहां उपचार कराने आई महिला के साथ कथित रूप से ‘डीजिटल बलात्कार’ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

UP Rape Case: क्लीनिक पर उपचार करवाने आई महिला से डॉक्टर ने किया डीजिटल बलात्कार
प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा, 9 नवंबर : उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर को उसके यहां उपचार कराने आई महिला के साथ कथित रूप से ‘डीजिटल बलात्कार’ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. थाना फेस-2 प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान भंगेल गांव में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर सचिन के रूप में की गयी है.

उन्होंने बताया कि एक महिला सचिन से अपना उपचार करवाने आयी और उसने महिला का चेकअप करने के बहाने उसके निजी अंग में कथित रूप से उंगली डाल दी. गौरतलब है कि किसी भी महिला की मर्जी के बगैर उसके निजी अंगों में उंगली डालना, ‘डीजिटल बलात्कार’ कहलाता है. यह भी पढ़ें :चतरा में पुलिस टीम पर हमले के मामले में 290 के खिलाफ प्राथमिकी, 49 गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि डाक्टर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).