एजेंसी न्यूज

बैडमिंटन के फिर से शुरु होने के बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल: बीडब्ल्यूएफ प्रमुख

कोविड-19 महामारी के कारण कई देशों में यात्रा प्रतिबंध और पृथकवास का प्रावधान है जिससे बैडमिंटन के अलावा टेनिस, गोल्फ और अन्य अंतरराष्ट्रीय यात्रा से जुड़ी खेलों को शुरू करने में परेशानी आ रही है।

बैडमिंटन के फिर से शुरु होने के बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल: बीडब्ल्यूएफ प्रमुख

उन्होंने एएफपी से बातचीत में कहा कि खेल को फिर से शुरू करने में महामारी के अलावा यात्रा प्रतिबंध बड़ी रुकावट है।

कोविड-19 महामारी के कारण कई देशों में यात्रा प्रतिबंध और पृथकवास का प्रावधान है जिससे बैडमिंटन के अलावा टेनिस, गोल्फ और अन्य अंतरराष्ट्रीय यात्रा से जुड़ी खेलों को शुरू करने में परेशानी आ रही है।

लुंड ने कहा कि 2020 का संसोधित कार्यक्रम जल्द घोषित किया जाएगा लेकिन स्थिति चिंताजनक है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम जल्द से जल्द प्रतियोगिता शुरू करने के लिए तैयार हैं। इसमें 2020 के लिए एक संशोधित बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंटों के लिए कैलेंडर तैयार करना शामिल है। इससे जुड़ी घोषणा जल्द ही की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस समय, यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा कब शुरू होगी और अलग-अलग देशों द्वारा यात्रा प्रतिबंधों को लेकर क्या कदम उठाये जाएंगे। हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि खिलाड़ी, उनका दल, अधिकारी और कर्मचारी टूर्नामेंट में सुरक्षित रूप से भाग ले सकें।’’

कोविड-19 महामारी के कारण कई वैश्विक टूर्नामेंटों को स्थगित कर दिया गया है जिसमें थॉमस और उबेर कप के अलावा पुरुष और महिला विश्व टीम चैम्पियनशिप भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).