देश की खबरें | विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की कुछ पार्टियों के बीच मतभेद दूर किए जाएंगे : शरद पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा सदस्य शरद पवार ने बुधवार को कहा कि कुछ राज्यों में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटकों दलों के बीच सीटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर मतभेद हैं, जिन्हें अन्य राज्यों के वरिष्ठ नेता सुलझाने की कोशिश करेंगे।

पुणे, 21 फरवरी राज्यसभा सदस्य शरद पवार ने बुधवार को कहा कि कुछ राज्यों में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटकों दलों के बीच सीटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर मतभेद हैं, जिन्हें अन्य राज्यों के वरिष्ठ नेता सुलझाने की कोशिश करेंगे।

कोल्हापुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए वरिष्ठ नेता ने कहा कि हाल ही में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक नहीं बुलाई गई है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में यह निर्णय लिया गया था कि विपक्षी गुट की सभी पार्टियां मिलकर काम करेंगी।

पवार ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में अधिकतर पार्टियां अपने राज्यों तक ही सीमित हैं, इसलिए यह निर्णय लिया गया कि ये सभी दल अपने-अपने राज्यों में अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर बैठक करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के कुछ दलों के बीच मतभेद है।

शरद पवार ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर आम सहमति का अभाव है। वहीं, पश्चिम बंगाल में सीट बंटवारे के साथ-साथ कुछ और समस्याएं भी हैं, जिसका कारण यह है कि टीएमसी, माकपा और कांग्रेस जैसी कुछ पार्टियां एक-दूसरे की विरोधी हैं।’’

राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी के प्रमुख ने कहा कि ऐसे कुछ मुद्दें हैं जो अभी तक नहीं सुलझाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी यही रणनीति है कि जहां भी संभव है, हम वहां मुद्दों को सुलझा रहे हैं, जैसा कि मैंने कुछ राज्यों का उल्लेख किया है।’’

प्रीति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका