जरुरी जानकारी | अक्टूबर में कोरोना पूर्व के स्तर पर पहुंचने के बाद नवंबर में डीजल बिक्री पांच प्रतिशत गिरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नवंबर महीने के पहले दो सप्ताह के दौरान भारत में डीजल की बिक्री साल भर पहले की तुलना में पांच प्रतिशत कम हो गयी। सोमवार को उद्योग जगत के आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली।
नयी दिल्ली, 16 नवंबर नवंबर महीने के पहले दो सप्ताह के दौरान भारत में डीजल की बिक्री साल भर पहले की तुलना में पांच प्रतिशत कम हो गयी। सोमवार को उद्योग जगत के आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली।
अक्टूबर महीने में डीजल की बिक्री में आठ महीने बाद पहली बार तेजी आयी थी। हालांकि नवंबर में अभी तक डीजल की बिक्री मासिक आधार पर सात प्रतिशत अधिक है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फेस्टीव सीजन में इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस का हुआ ऐलान.
एक से 15 नवंबर के बीच डीजल की खपत 28.6 लाख टन रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 30.1 लाख टन थी। हालांकि, यह अक्टूबर की पहले दो सप्ताह के दौरान की 26.5 लाख टन मांग से अधिक रही।
इस दौरान पेट्रोल की बिक्री 10.2 लाख टन से बढ़कर 10.3 लाख टन हो गयी। जबकि इस साल पहली बार रसोई गैस की बिक्री 2 प्रतिशत घटकर 10.7 लाख टन रही।
यह भी पढ़े | बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.8 लाख नकली नोट बरामद: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
विमानन ईंधन (एटीएफ) की बिक्री साल दर साल 53 फीसदी घटकर 155,000 टन रही। हालांकि मासिक आधार पर यह 1.3 फीसदी अधिक रही।
अक्टूबर में पेट्रोलियम उत्पादों की कुल मांग 2.5 फीसदी बढ़कर 177.7 लाख टन पर पहुंच गयी।
पेट्रोल की मांग सितंबर में ही महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच गयी थी। डीजल की मांग ने इस स्तर को अक्टूबर में पाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)