जरुरी जानकारी | मानसून के आते ही जून में डीजल बिक्री घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मानसून के आते ही कृषि क्षेत्र में मांग घटने और वाहनों की आवाजाही कम होने से जून में डीजल की बिक्री घटी है।

नयी दिल्ली, दो जुलाई मानसून के आते ही कृषि क्षेत्र में मांग घटने और वाहनों की आवाजाही कम होने से जून में डीजल की बिक्री घटी है।

जून में डीजल की खपत सालाना आधार पर 3.7 प्रतिशत घटकर 71 लाख टन रही। गौरतलब है कि देश में डीजल सर्वाधिक खपत वाला ईंधन है और कुल मांग में इसकी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इससे पहले अप्रैल और मई में डीजल की खपत क्रमश: 6.7 प्रतिशत और 9.3 प्रतिशत बढ़ गई थी, क्योंकि इस दौरान कृषि मांग बढ़ गई थी और गर्मी से बचने के लिए कारों में एयर कंडीशनिंग का सहारा लिया।

मासिक आधार पर डीजल की खपत लगभग स्थिर रही। मई में डीजल की बिक्री 70.9 लाख टन थी।

जून में पेट्रोल की बिक्री सालाना आधार पर 3.4 प्रतिशत बढ़कर 29 लाख टन हो गई। आंकड़ों के मुताबिक मासिक आधार पर इसकी बिक्री स्थिर रही।

जून में विमान ईंधन (एटीएफ) की मांग सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 587,300 टन हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\