विदेश की खबरें | श्रीलंका में जलते तेल टैंकर के पास समुद्र में डीजल की परत बनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय तटरक्षक दल के एक विमान ने श्रीलंका के तट से थोड़ी दूर समुद्र में एक विशाल तेल टैंकर के समीप फैले डीजल पर विशेष रसायन का छिड़काव किया। टैंकर पर लगी आग को एक बार बुझा दिया गया था लेकिन दिन दिन बाद यह फिर भड़क गई थी और अग्निशमन कर्मी उसे बुझाने में जुटे हैं। नौसेना ने यह जानकारी दी।

कोलंबो, आठ सितंबर भारतीय तटरक्षक दल के एक विमान ने श्रीलंका के तट से थोड़ी दूर समुद्र में एक विशाल तेल टैंकर के समीप फैले डीजल पर विशेष रसायन का छिड़काव किया। टैंकर पर लगी आग को एक बार बुझा दिया गया था लेकिन दिन दिन बाद यह फिर भड़क गई थी और अग्निशमन कर्मी उसे बुझाने में जुटे हैं। नौसेना ने यह जानकारी दी।

एमटी न्यू डायमंड टैंकर करीब 20 लाख बैरल कच्चा तेल ले कर भारत जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जहाज से रिसाव होता है या विस्फोट होता है तो श्रीलंका के तट पर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी पढ़े | Sputnik Vaccine: रूस ने स्पुतनिक वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण में उत्पादन के लिए भारत से मांगी मदद.

नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन इंडिका डिसिल्वा ने बताया कि दुबारा से आग सोमवार शाम को लगी और वह पहली लगी आग जितनी भयावह हो गयी। अग्निशमन कर्मियों ने उस पर नियंत्रण तो पा लिया है लेकिन लपटें अब भी उठ रही हैं।

नौसेना ने कहा कि तेज हवा, जहाज पर बहुत अधिक तापमान और निकलती चिंगारियों ने फिर आग भड़का दी। अबतक कच्चे तेल के रिसाव या आग के तेल भंडारण क्षेत्र तक पहुंचने का जोखिम नहीं है।

यह भी पढ़े | India-China Standoff: एलएसी पर भाले, बंदूकों से लैस चीनी सैनिक भारतीय सेना के करीब पहुंचे, फिर झड़प की संभावना.

नौसेना ने कहा कि प्रारंभिक आग इंजन रूम बॉइलर में लगी लेकिन वह तेल भंडारण क्षेत्र तक नहीं पहुंची।

उसने कहा कि लेकिन जहाज से करीब एक किलोमीटर दूर डीजल की परत बन गयी है और यह डीजल जहाज से निकला होगा।

नौसेना ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल को एक जहाज ने समुद्री पर्यावरण को नुकसान को कम से कम करने के लिए इस परत पर रसायन का छिड़काव किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\