देश की खबरें | क्या प्रधानमंत्री को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की ‘गुंडागर्दी’ के बारे में पता नहीं था: प्रियंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के हालिया ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बधाई दिए जाने को लेकर सोमवार को कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री को इस चुनाव में भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा की गई ‘गुंडागर्दी और हिंसा’ के बारे में नहीं पता था।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के हालिया ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बधाई दिए जाने को लेकर सोमवार को कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री को इस चुनाव में भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा की गई ‘गुंडागर्दी और हिंसा’ के बारे में नहीं पता था।

उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में यह दावा भी किया कि भाजपा को पता चल गया है कि उत्तर प्रदेश में उसके जाने के दिन करीब आ गए हैं, इसलिए वह लोकतंत्र के चीरहरण में व्यस्त है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में भारी- भरकम हिंसा के बाद भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री समेत तमाम लोगों ने अपनी नीतियों की सफलता के क़सीदे पढ़े। प्रधानमंत्री समेत पूरी भाजपा ने भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं विधायकों-सांसदों द्वारा इन चुनावों में की गई हिंसा एवं गुंडागर्दी पर चुप्पी बनाए रखी, जबकि प्रदेश की जनता ने इसे देखा और उस पर नाराजगी भी ज़ाहिर की।’’

उन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई हिंसा की कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया, ‘‘जिस चुनाव की जीत पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सब बधाई दे रहे हैं, उसमें भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कम से कम 50 से अधिक जगहों पर जमकर हिंसा की। क़ानून एवं प्रशासन मूकदर्शक बना रहा या उसे ऊपर से ऑर्डर देकर चुप करा दिया गया।’’

प्रियंका गांधी ने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी को पता है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता में भारी नाराज़गी है। अब भाजपा के लोगों ने अपहरण, गोलीबारी, पुलिस के साथ मार पीट कर, सत्ता का दुरुपयोग, महिलाओं से बदतमीज़ी के ज़रिए अपनी विफलता छुपाने का प्रयास किया है।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या बधाई देने वाले प्रधानमंत्री जी को नहीं पता था कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किस तरह से महिलाओं की साड़ियाँ खींची और उनसे मार-पीट, धक्का-मुक्की की? क्या बम, गोली और पत्थर चलाने के भाजपाई कारनामे प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी की निगरानी में हुए?’’

कांग्रेस महासचिव ने यह भी पूछा, ‘‘क्या पुलिस प्रशासन को मार खाने के बाद भी चुप रहने को कहा गया था और क्या प्रशासन को साफ़ इशारा था कि सब कुछ देखते हुए भी आंखें मूंद लेना है? क्या भाजपा जान चुकी है कि उसके अंतिम दिन अब क़रीब हैं, इसलिए भारी हिंसा के ज़रिए लोकतंत्र के चीरहरण में व्यस्त है?’’

पिछले दिनों हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा ने 825 में करीब 600 से अधिक सीटों पर जीत का दावा किया।

इस जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी भाजपा ने अपना परचम लहराया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिला है, वो पार्टी की भारी जीत में परिलक्षित हुआ है। इस विजय के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड