देश की खबरें | हवाई अड्डा नहीं गया क्योंकि व्हीलचेयर पर लोगों का सामना करने को लेकर नर्वस था: पंत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुलासा किया है कि भयानक दुर्घटना में चोटिल होने के बाद वह हवाई अड्डे में जाने में हिचक रहे थे क्योंकि वह व्हीलचेयर पर बैठकर लोगों का सामना करने को लेकर नर्वस थे।
नयी दिल्ली, 28 मई भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुलासा किया है कि भयानक दुर्घटना में चोटिल होने के बाद वह हवाई अड्डे में जाने में हिचक रहे थे क्योंकि वह व्हीलचेयर पर बैठकर लोगों का सामना करने को लेकर नर्वस थे।
दिसंबर 2022 में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर भयानक कार दुर्घटना में 26 साल के पंत को कई चोटें लगी थीं।
पंत की जान तो बच गई लेकिन उन्हें घुटने का बड़ा ऑपरेशन कराना पड़ा और विस्तृत रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा।
पंत ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के टॉक शो ‘धवन करेंगे’ में कहा, ‘‘यह दुर्घटना मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव था। इसके बाद जब मैं होश में आया तो मुझे यह यकीन भी नहीं था कि मैं जिंदा हूं लेकिन भगवान ने मुझे बचा लिया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं हवाई अड्डा नहीं गया क्योंकि मैं व्हीलचेयर पर लोगों का सामना करने को लेकर नर्वस था। मैं दो महीने तक अपने दांत भी साफ नहीं कर पाया और छह से सात महीने तक मैंने असहनीय दर्द का सामना किया।’’
इस आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल में संपन्न आईपीएल में 14 महीने बाद वापसी की और अच्छी फॉर्म में नजर आए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

