खेल की खबरें | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते नजर आए धोनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं जहां उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए देखा गया।

न्यू जर्सी, आठ सितंबर भारत के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं जहां उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए देखा गया।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज की ट्रम्प नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए मेजबानी की। इन दोनों की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

यह पता चला है कि दुबई के उद्यमी हितेश सांघवी धोनी को रूडी गिउलिआनी ‘फंड-रेजर’ कार्यक्रम में लेकर गये थे। इसका मकसद गिउलिआनी के वकील को कानूनी सेवा के लिए भुगतान के लिए रकम जुटाना था।

जॉर्जिया में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव परिणामों में हेराफेरी की कथित कोशिश के लिए गिउलिआनी को ट्रम्प के साथ दोषी ठहराया गया था।

धोनी ग्रुप पिक्चर में लंबे बालों में नजर आ रहे हैं जैसा कि वह अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में दिखते थे। ट्रंप ने लाल रंग की मागा (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) कैप पहन रखी है।

धोनी को इससे एक दिन पहले न्यूयॉर्क में अमेरिकी ओपन में मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्कराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच क्वार्टर फाइनल मैच का लुत्फ उठाते देखा गया था।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पांचवां खिताब जीता था। इस 42 वर्षीय खिलाड़ी ने जून में अपने बाएं घुटने का ऑपरेशन करवाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी