एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | धोनी ने जब इंग्लैंड के एक ट्रक चालक के 50वें जन्मदिन को यादगार बना दिया था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ... भरत शर्मा...

खेल की खबरें | धोनी ने जब इंग्लैंड के एक ट्रक चालक के 50वें जन्मदिन को यादगार बना दिया था

... भरत शर्मा...

बर्मिंघम, पांच जुलाई इंग्लैंड के मध्य क्षेत्र के औद्योगिक शहर स्टोक ऑन ट्रेंट के ट्रक चालक एंड्रयू साइम्स को हमेशा से क्रिकेट से प्यार रहा है और इस खेल ने उन्हें सबसे खूबसूरत तरीके से उस प्यार लौटाया जो उनके कल्पना से भी परे की है।

भारतीय टीम के 2014 इंग्लैंड दौरे के दौरान तत्कालीन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जब पता चला कि उनका 50वां जन्मदिन है तो उन्होंने इस ट्रक चालक को भारतीय वनडे टीम की जर्सी भेंट की।

साइम्स उस समय इसी एजबेस्टन मैदान पर वनडे मैच के दौरान स्वयंसेवक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे जहां अभी भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। साल 2014 के भारतीय टीम के दौरे पर जब धोनी ने उनके 50वें जन्मदिन के बारे में पता चला उन्होंने इस पल को और भी खास बना दिया।

     साइम्स शनिवार को धोनी से मिले नायाब तोहफे के साथ एजबेस्टन के मैदान पहुंचने थे। वह साल 2009 से इस क्षेत्र के स्टेडियमों में स्वयंसेवा कर रहे है लेकिन अब 62 साल के हो चुके इस साइम्स के लिए 2014 की यादें बिलकुल भी धूमिल नहीं हुई है।

  धोनी ने एक स्वयंसेवक के रूप में खेल के प्रति उनकी सेवाओं के लिए एक विशेष सम्मान के रूप में उन्हें अपने तत्कालीन साथी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार की जर्सी सौंपी थी।

      उन्होंने अपने इस यादगार क्षण को ‘पीटीआई’ के साथ साझा करते हुए कहा, ‘‘ धोनी का मुझे ड्रेसिंग रूम के बाहर बुलाकर भारतीय जर्सी सौंपना एक खास सम्मान था, लेकिन इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है।’’

 साइम्स ने कहा, ‘‘ उस समय एजबेस्टन से पहले नॉटिंघम में वनडे मैच था और बारिश के कारण मैदान पर पानी जमा हो गया था। खराब मौसम के कारण खिलाड़ियों के पास करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं था और हमें खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने का काम सौंपा गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘  बीसीसीआई के एक अधिकारी मेरे साथ थे और उन्हें पता चला कि मेरा 50वां जन्मदिन आने वाला है और अगला मैच एजबेस्टन में था। मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मुझे ड्रेसिंग रूम में बुलाया जाएगा और अगले मैच में इसी मैदान पर जर्सी भेंट की जाएगी।’’

पिछले कुछ समय से ट्रक चलाने से ज्यादा खेल प्रतियोगिताओं में स्वायसेवा देने वाले साइम्स के इस बात पर गर्व है कि 2019 विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड और पाकिस्तान मुकाबले से पहले उन्हें आईसीसी की ट्रॉफी मैदान पर लेने का मौका मिला था।

वह अपने फोन में गर्व के साथ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री के साथ अपनी तस्वीर को दिखाते हैं। शास्त्री 2014 में भारतीय टीम के निदेशक थे जबकि  वह इंग्लैंड के 2018 और 2021 दौरे के दौरान टीम के मुख्य कोच थे।

साइम्स ने कहा कि जेफ्री बॉयकॉट और मैल्कम मार्शल के साथ शास्त्री उनके चहेते कॉमेंटेटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).