एजेंसी न्यूज

धोनी हमेशा मदद करते है लेकिन पूर्ण समाधान नहीं देते: पंत

पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा था लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में लोकेश राहुल ने उनकी जगह ले ली जिससे इस युवा खिलाड़ी को अंतिम एकदश में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

धोनी हमेशा मदद करते है लेकिन पूर्ण समाधान नहीं देते: पंत
जमात

नयी दिल्ली, दो मई महेन्द्र सिंह धोनी को अपना मार्गदर्शक बताते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि विश्व कप विजेता कप्तान अपने तरीके से युवा खिलाड़ियों की मदद करते है लेकिन किसी समस्या का पूर्ण समाधान देने की जगह खुद हल ढूढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते है।

पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा था लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में लोकेश राहुल ने उनकी जगह ले ली जिससे इस युवा खिलाड़ी को अंतिम एकदश में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा, ‘‘वह (धोनी) मैदान के अंदर और बाहर मेरे मार्गदर्शक की तरह है। मैं किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे संपर्क कर सकता हूं लेकिन वह मुझे कभी भी पूर्ण समाधान नहीं देते है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा इसलिए भी है कि मैं पूरी तरह उन पर निर्भर ना रहूं।

वह केवल संकेत देते है जिससे मुझे हल निकालने में मदद मिलती है। वह बल्लेबाजी में मेरे पसंदीदा जोड़ीदारों में से एक है। उनके साथ हालांकि बल्लेबाजी का मौका कम ही मिलता है।’’

कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).