एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | शतक से चूके धवन, भारत के पांच विकेट पर 317 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खराब फॉर्म के कारण दबाव में चल रहे शिखर धवन के 98 रन और अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कृणाल पंड्या के आक्रामक अर्धशतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में मंगलवार को पांच विकेट पर 317 रन बनाये ।

खेल की खबरें | शतक से चूके धवन, भारत के पांच विकेट पर 317 रन

पुणे, 22 मार्च खराब फॉर्म के कारण दबाव में चल रहे शिखर धवन के 98 रन और अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कृणाल पंड्या के आक्रामक अर्धशतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में मंगलवार को पांच विकेट पर 317 रन बनाये ।

धवन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिये 105 रन की साझेदारी की । इसके बाद कृणाल और के एल राहुल ने नाबाद साझेदारी करके 57 गेंद में 112 रन जोड़े । कोहली ने 60 गेंद में 56 जबकि राहुल ने 43 गेंद में नाबाद 62 रन बनाये । कृणाल 31 गेंद में 58 रन बनाकर नाबाद रहे ।

धवन ने 106 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के जड़े जबकि कृणाल ने सात चौके और दो छक्के लगाये । टी20 श्रृंखला में लय हासिल करने के लिये जूझते रहे राहुल ने भी खुलकर खेला ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर रोहित शर्मा (42 गेंद में 28 रन) और धवन ने पहले विकेट के लिये 64 रन जोड़े । धवन ने सातवें और राोहित ने नौवे ओवर में लगातार दो चौके लगाये ।

टी20 टीम में अपनी जगह गंवा चुके धवन के कैरियर को मानों इस पारी से संजीवनी मिल गई। भारत का स्कोर 15 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 64 रन था लेकिन रोहित को बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथाों लपकवाकर भारत को पहला झटका दिया ।

इसके बाद कोहली क्रीज पर आये और 17वीं गेंद पर पहला चौका लगााया । उधर धवन ने 68 गेंद में अर्धशतक पूरा किया । उन्हें एक जीवनदान भी मिला जब आदिल रशीद की गेंद पर डीप मिडविकेट में मोईन अली ने उनका आसान कैच छोड़ा ।

कोहली और धवन ने 29वें ओवर में मोईन अली को नसीहत देते हुए 15 रन लिये । कोहली ने अपना 61वां वनडे अर्धशतक 50 गेंद में पूरा किया । वह मार्क वुड की गेंद पर डीप में कैच देकर लौटे ।वहीं धवन को स्टोक्स ने इयोन मोर्गन के हाथों मिडविकेट पर लपकवाया । हार्दिक पंड्या (एक) भी स्टोक्स का शिकार बने ।

आखिरी ओवरों में कृणाल और राहुल ने आक्रामक बल्लेबाजी करके भारत को 300 के पार पहुंचाया ।

मैच के दौरान सैम बिलिंग्स चौका बचाने के प्रयास में कंधे पर चोट लगा बैठे । वहीं कप्तान मोर्गन को ऊंगली में चोट लगी । ईसीबी ने हालांकि कहा कि दोनों बल्लेबाजी के लिये उतरेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).