RCB vs PBKS, IPL 2024 6th Match: पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया 177 रनों का लक्ष्य, अंतिम ओवर में आए ताबड़तोड़ 20 रन
आरसीबी के लिये मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने दो दो विकेट लिये. पंजाब की शुरूआत खराब रही और जॉनी बेयरस्टो जल्दी आउट हो गए. पिछले साल विश्व कप से यहां चला आ रहा उनका खराब फॉर्म जारी रहा. सिराज की गेंद पर खराब शॉट खेलकर वह कवर्स में विराट कोहली को कैच दे बैठे.
बेंगलुरू: कप्तान शिखर धवन और जितेश शर्मा की उपयोगी पारियों के दम पर पंजाब किंग्स ने चिन्नास्वामी स्टेडियम की उछाल लेती पिच पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में छह विकेट पर 176 रन बनाये. धवन ने 37 गेंद में 45 रन बनाये जबकि जितेश ने 20 गेंद में 27 रन की पारी खेली. प्रभसिमरन सिंह ने 17 गेंद में 25 रन बनाये. आरसीबी ने हरी भरी पिच पर टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था.
आरसीबी के लिये मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने दो दो विकेट लिये. पंजाब की शुरूआत खराब रही और जॉनी बेयरस्टो जल्दी आउट हो गए. पिछले साल विश्व कप से यहां चला आ रहा उनका खराब फॉर्म जारी रहा. सिराज की गेंद पर खराब शॉट खेलकर वह कवर्स में विराट कोहली को कैच दे बैठे. RCB vs PBKS, IPL 2024 6th Match Live Score Update: पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया रनों का टारगेट, शशांक सिंह ने आखिरी ओवर में जड़ें ताबड़तोड़ 20 रन
पहला विकेट 17 रन पर गंवाने के बाद धवन और प्रभसिमरन ने 38 गेंद में 55 रन जोड़े. धवन काफी सहज होकर खेलते नजर आये और ढीली गेंदों को नसीहत भी दी. उन्होंने बायें हाथ के स्पिनर मयंक डागर की गेंद पर लांग आन में छक्का जड़ा.
प्रभसिमरन ने कैमरन ग्रीन को मिडविकेट पर फ्लिक शॉट खेलकर छक्का लगाया. खतरनाक होती इस साझेदारी को मैक्सवेल ने तोड़ा जब प्रभसिमरन उन्हें पूल शॉट खेलने आगे निकले और अनुज रावत ने विकेट के पीछे उनका कैच लपक लिया.
रावत ने 12वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन का भी कैच लपका और इस बार गेंदबाज अलजारी जोसेफ थे. अगली गेंद पर पंजाब को सबसे बड़ा झटका धवन के विकेट के रूप में मिला. वह मैक्सवेल को ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में लांग आन पर कोहली को कैच दे बैठे. पंजाब का स्कोर इस समय 12 . 1 ओवर में चार विकेट पर 98 रन था.
इसके बाद जितेश ने डागर को लगातार दो छक्के लगाये. उन्होंने सैम कुरेन के साथ पांचवें विकेट के लिये 34 गेंद में 52 रन जोड़कर टीम को 150 रन के पार पहुंचाया. शशांक सिंह ने जोसेफ के आखिरी ओवर में 20 रन निकाले.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

