देश की खबरें | धर्मशाला नगर निगम चुनाव : अनुराग ठाकुर ने की ‘तीसरा इंजन’ जोड़ने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार है और लोग धर्मशाला नगर निगम चुनाव में पार्टी को वोट देकर ‘‘तीसरा इंजन’’ भी जोड़ें।

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), पांच अप्रैल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार है और लोग धर्मशाला नगर निगम चुनाव में पार्टी को वोट देकर ‘‘तीसरा इंजन’’ भी जोड़ें।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में धर्मशाला नगर निगम पर कांग्रेस का नियंत्रण रहा लेकिन धन की उपलब्धता के बावजूद उसने शहर के विकास के लिए कुछ नहीं किया। यहां सुविधाओं को तुरंत बढ़ाए जाने की जरूरत है ताकि पूरी दुनिया से पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।’’

निवर्तमान नगर निगम में कांग्रेस के 13 और भाजपा के चार पार्षद हैं।

ठाकुर ने कहा, ‘‘इस वर्ष हम फिर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में विश्व कप का आयोजन करना चाहते हैं। काम तेजी से किया जाना है ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।’’

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहले ही भाजपा की ‘‘डबल इंजन’’ सरकार है और कांगड़ा जिले के धर्मशाला नगर निगम के चुनाव में भाजपा को वोट देकर ‘‘हम तीसरा इंजन भी जोड़ सकते हैं।’’

धर्मशाला नगर निगम चुनाव सात अप्रैल को होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now