धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 26 नवंबर धर्मशाला से भाजपा विधायक विशाल नेहरिया के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि हुई।
नेहरिया ने इस संबंध में फेसबुक पोस्ट पर जानकारी देते हुए बताया वह पृथक-वास में हैं।
विधायक ने कहा, ‘‘कोविड-19 की मेरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, इसलिए मैं पृथक-वास में जा रहा हूं।’’
उन्होंने पिछले कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 की जांच कराने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया है।
यह भी पढ़े | Is it normal to bleed after sex? क्या सेक्स के बाद ब्लीडिंग सामान्य है? जानें इससे जुड़ी कुछ जरुरी बातें.
नेहरिया ने कहा कि यह वक्त भी गुजर जाएगा, सिर्फ धीरज रखें।
उन्होंने कहा, ‘‘खुशियां लौटेंगी। हिमाचल देवभूमि है, कोविड-19 का राक्षस यहां नहीं रह पाएगा। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मास्क पहनें और दो गज की दूरी के नियम का पालन करें।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY