देश की खबरें | धनुष अभिनीत ‘कर्णन’ अप्रैल में होगी रिलीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता धनुष ने रविवार को कहा कि उनकी तमिल फिल्म ‘कर्णन’ अप्रैल में दुनिया भर में थियेटर में रिलीज होगी।

चेन्नई, 31 जनवरी दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता धनुष ने रविवार को कहा कि उनकी तमिल फिल्म ‘कर्णन’ अप्रैल में दुनिया भर में थियेटर में रिलीज होगी।

इस फिल्म का निर्देशन मारी सेल्वराज ने किया है और फिल्म को एक्शन-ड्रामा माना जा रहा है।

धनुष (37) ने ट्वीट करके फिल्म के बारे में घोषणा की और फिल्म का टीजर जारी किया।

उन्होंने फिल्म को रिलीज करने के अन्य मौजूद विकल्पों के स्थान पर इसे थिएटर में रिलीज करने के निर्णय के लिए निर्माता कलईप्पुली एस तानू का शु्क्रिया अदा किया।

अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘कर्णन अप्रैल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उत्साह बढ़ाने वाली एक खबर, सही वक्त पर। तानू सर आपका शुक्रिया कि आपने अन्य विकल्प मौजूद होने के बावजूद थिएटर मालिकों, वितरकों और उन सबका ख्याल रखा जिनकी आजीविका फिल्मों और सिनेमाघरों से जुड़ी है।’’

उन्होंने लिखा,‘‘ मेरे प्रशंसकों की तरफ से आपका बहुत आभार क्योंकि यह उनके लिए बहुत मायने रखता है। आप सबको प्यार..।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\