जरुरी जानकारी | धानुका एग्रीटेक का तीसरी तिमाही का मुनाफा घटकर 45.36 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, दो फरवरी कृषि रसायन कंपनी धानुका एग्रीटेक का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर में समाप्त तिमाही में मामूली घटकर 45.36 करोड़ रुपये रहा।

एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 46.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल आय बढ़कर 410.52 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 401.02 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान, धानुका एग्रीटेक का मुनाफा बढ़कर 180.07 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 168.19 करोड़ रुपये था।

इस वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कुल आय पिछले वर्ष की इसी अवधि के 1,359 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,409.91 करोड़ रुपये हो गई।

निदेशक मंडल ने कंपनी के सदस्यों को 400 प्रतिशत यानी आठ रुपये प्रति इक्विटी शेयर अंतरिम लाभांश की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)