जरुरी जानकारी | धानुका एग्रीटेक का तीसरी तिमाही का मुनाफा आठ प्रतिशत बढ़कर 46 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 10 फरवरी कृषि रसायन कंपनी धानुका एग्रीटेक का दिसंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा आठ प्रतिशत बढ़कर 46.07 करोड़ रुपये हो गया।

एक साल पहले की इसी अवधि में कंपनी को 42.52 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व 10 प्रतिशत बढ़कर 393.37 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 356.86 करोड़ रुपये था।

धानुका एग्रीटेक के प्रबंध निदेशक एम के धानुका ने कहा, ‘‘उद्योग में तमाम बाधाओं के बावजूद कंपनी ने कुल कारोबारी आय में पर्याप्त वृद्धि हासिल की। कीटनाशकों के उपयोग के लिए जलवायु परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अक्टूबर के महीने में अत्यधिक बरसात हुई जिसके कारण कटाई देर से हुई और रबी फसलों की देर से बुवाई हुई।’’

उन्होंने कहा कि कीटों का हमला बहुत कम था, जिससे कीटनाशक की खपत प्रभावित हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)