देश की खबरें | धनंजय मुंडे ने मन की शांति के लिए ध्यान का सही मार्ग चुना है: पंकजा मुंडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने विपश्यना का ‘सही मार्ग’ चुनने के लिये अपने चचेरे भाई और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे का समर्थन किया।

मुंबई, दो जून महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने विपश्यना का ‘सही मार्ग’ चुनने के लिये अपने चचेरे भाई और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे का समर्थन किया।

धनंजय मुंडे को बीड़ के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर उठे राजनीतिक विवाद के बीच मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

धनंजय मुंडे पिछले आठ दिनों से इगतपुरी में ध्यान शिविर में भाग ले रहे हैं।

पंकजा मुंडे ने हाल ही में पुणे में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ धनंजय मुंडे ने सही विकल्प चुना है। अगर इससे उन्हें मानसिक शांति मिलती है, तो यह सही कदम है।’’

देशमुख हत्याकांड के आरोपी वाल्मीक कराड के साथ संबंधों के गंभीर आरोपों के बीच धनंजय मुंडे ने फरवरी में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

वह अपनी पूर्व साथी के दावों के बाद एक निजी संकट से भी जूझ रहे हैं, जिसने दावा किया है कि वह उनकी पहली पत्नी है। धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद, उनके पास जो विभाग था, उसे राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को सौंप दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now