खेल की खबरें | धनलक्ष्मी ने 100 मीटर जीती, दुती चौथे स्थान पर , चोटिल हिमा हो सकती है ओलंपिक से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु की एस धनलक्ष्मी ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप में सौ मीटर की दौड़ जीत ली जबकि राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी दुती चंद चौथे स्थान पर रही । स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास हीट रेस में लगी चोट के कारण बाहर हो गई जिससे तोक्यो ओलंपिक में उनकी भागीदारी पर भी संशय पैदा हो गया है ।

पटियाला , 26 जून तमिलनाडु की एस धनलक्ष्मी ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप में सौ मीटर की दौड़ जीत ली जबकि राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी दुती चंद चौथे स्थान पर रही । स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास हीट रेस में लगी चोट के कारण बाहर हो गई जिससे तोक्यो ओलंपिक में उनकी भागीदारी पर भी संशय पैदा हो गया है ।

महिलाओं की सौ मीटर दौड़ में कोई भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया । धनश्री ने 11 . 52 सेकंड का समय निकाला । श्रीलंका की अमाशा डिसिल्वा 11 . 59 सेकंड के साथ दूसरे और तमिलनाडु की अर्चना सुसींद्रन 11 . 60 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रही ।

इस सप्ताह की शुरूआत में इंडियन ग्रां प्री 4 में इसी ट्रैक पर 11 . 17 सेकंड का समय निकालने वाली दुती 11 . 62 सेकंड के साथ चौथे स्थान पर रही ।

रोड टू तोक्यो सूची में 41वें स्थान पर काबिज दुती का ओलंपिक में खेलना लगभग तय है । तोक्यो में महिलाओं की 100 मीटर रेस में 56 खिलाड़ी भाग लेंगे ।

लंबे समय से कमर में चोट से जूझ रही हिमा सुबह 100 मीटर हीट में मांसपेशी में खिंचाव का शिकार हो गई । अभी पता नहीं चल सका है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है ।

समझा जाता है कि वह रविवार को 200 मीटर की दौड़ और 29 जून को महिलाओं की चार गुणा सौ मीटर दौड़ में भाग नहीं लेगी ।

हिमा की चोट चार गुणा सौ मीटर महिला रिले टीम की क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को करारा झटका है । इस चौकड़ी में हिमा के अलाव दुती, धनलक्ष्मी और अर्चना शामिल है ।

पुरूष वर्ग में पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने 10 . 27 सेकंड में सौ मीटर दौड़ जीती । पंजाब के लवप्रीत सिंह दूसरे और ओडिशा के अमिय कुमार मलिक तीसरे स्थान पर रहे ।

ऊंचीकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर की ओलंपिक कोटा हासिल करने की उम्मीदें टूट गई जो 2 . 20 मीटर की कूद ही लगा सके । वह ओलंपिक क्वालीफिकेशन का आखिरी प्रयास करने अमेरिका से यहां आये थे जहां वह कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी में पढते हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड