देश की खबरें | धनशोधन: दिल्ली की अदालत ने झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक को किया तलब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने झारखंड में कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों के मार्फत ‘झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड’ को एक कोयला ब्लॉक का आवंटन करने से संबंधित धनशोधन के एक मामले में शनिवार को कंपनी और उसके निदेशक को तलब किया।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली की एक अदालत ने झारखंड में कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों के मार्फत ‘झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड’ को एक कोयला ब्लॉक का आवंटन करने से संबंधित धनशोधन के एक मामले में शनिवार को कंपनी और उसके निदेशक को तलब किया।

विशेष न्यायाधीश संजय बंसल ने कंपनी और उसके निदेशक राम स्वरूप रूंगटा को दो जून को तलब किया है।

धनशोधन का यह मामला झारखंड में आपराधिक गतिविधियों के जरिए आरोपी कंपनी को ‘उत्तरी धादू कोल ब्लॉक’ आवंटित किये जाने पर आधारित है। यह आवंटन कंपनी को उसके प्रस्तावित ‘स्पंज आयरन संयंत्र’ के लिए किया गया था।

न्यायाधीश बंसल ने कहा, ‘‘ संपूर्ण सामग्री पर गौर करने के बाद, मेरा मत है कि प्रथम दृष्टया धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की धारा तीन (धनशोधन) के तहत अपराध के लिए समन का मामला स्पष्ट रूप से बनता है, जो उक्त अधिनियम की धारा चार के तहत दंडनीय है।’’

न्यायाधीश बंसल ने कहा,‘‘तदनुसार मामले के समग्र तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए, मैं पीएमएलए की धारा तीन के तहत अपराध का संज्ञान लेता हूं, जो उक्त अधिनियम की धारा चार के तहत दंडनीय है।’’

हालांकि, न्यायाधीश ने कंपनी के अन्य निदेशक राम चंद्र रूंगटा को तलब करने से इनकार कर दिया और कहा कि अपराध से कमाई करने में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\