देश की खबरें | धामी ने आदि कैलाश, केंद्रीय मंत्री यादव ने वन अकादमी में योग किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश क्षेत्र में तथा केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में योग कर उसके जरिए सबको स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

देहरादून, 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश क्षेत्र में तथा केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में योग कर उसके जरिए सबको स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

धामी ने समुद्रतल से लगभग 15 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश में योग कर पूरे विश्व के शिवभक्तों को आदि कैलाश दर्शन सहित समूची व्यास घाटी आने का निमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र के विजन से आज सीमांत गांवों की तस्वीर बदल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पार्वतीकुंड तथा आदि कैलाश के दर्शन के बाद व्यास घाटी में आदि कैलाश, ओम पर्वत, कैलाश दर्शन, काली मंदिर, व्यास गुफा आदि तीर्थ स्थलों के दर्शन को हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

धामी ने कहा कि भारत द्वारा विश्व को दी गई ‘योग’ रूपी अमूल्य धरोहर से आज करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

धामी ने सभी से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शक्ति के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने एवं अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने वन अकादमी, भारतीय वन सेवा और राज्य वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों और कर्मचारियों समेत अन्य लोगों के साथ यहां वन अकादमी के मैदान में योग किया ।

इस दौरान, यादव ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम की भी शुरूआत की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड