जरुरी जानकारी | चीनी कंपनी के डंपिंग रोधी शुल्क से बचने के कथित मामले की जांच कर रहा डीजीटीआर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने चीन से आयात की जाने वाली मापन टेप पर लगाये गये डंपिंग रोधी शुल्क से बचने को लेकर कथित रूप से की जा रही गड़बड़ियों की जांच शुरू की है।

नयी दिल्ली, 22 सितंबर वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने चीन से आयात की जाने वाली मापन टेप पर लगाये गये डंपिंग रोधी शुल्क से बचने को लेकर कथित रूप से की जा रही गड़बड़ियों की जांच शुरू की है।

वित्त मंत्रालय ने इस उत्पाद पर डंपिंग रोधी शुल्क जुलाई 2025 तक लगाया हुआ है।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: अपनी ही सरकार के खिलाफ अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा ‘चक्का जाम’.

डीजीटीआर की अधिसूचना के अनुसार एफएमआई लि. ने डीजीटीआर के समक्ष आवेदन देकर कंपनियों के कथित तौर पर डंपिंग रोधी शुल्क से बचने में धांधली का आरोप लगाया है। कंपनी का कहना है कि मापन कार्य टेप के चीन से आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया गया था। इससे बचने के लिये चीनी कंपनियां

अब सिंगापुर और कंबोडिया से इन टेपों का निर्यात कर रही हैं।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Application Status: क्या आपने आरआरबी एनटीपीसी 2020 एप्लीकेशन स्टेटस किया चेक? रिजेक्ट होने वालों को भेजा गया SMS और E-mail.

अधिसूचना के अनुसार आवेदनकर्ता द्वारा उपलब्ध कराये गये सबूतों के आधार पर डंपिंग रोधी शुल्क मामले में को जा रही गड़बड़ियों की जांच शुरू की गयी है।

जब कोई देश या कंपनी घरेलू बाजार की तुलना में कम दाम पर वस्तुएं निर्यात करती हैं, उसे डंपिंग कहा जाता है। डंपिंग से आयातक देश की कंपनियों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इससे निपटने के लिये सरकार डंपिंग रोधी शुल्क लगाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान