देश की खबरें | डीजीपी मुख्‍यालय ने सेवानिवृत्त किये जाने वाले 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों की मांगी सूची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुख्‍यालय ने पुलिस विभाग के सभी विभागाध्‍यक्षों को पत्र भेजकर सरकारी सेवा में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए छांटे गये पुलिसकर्मियों की सूची मांगी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ (उप्र), 23 अक्‍टूबर लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुख्‍यालय ने पुलिस विभाग के सभी विभागाध्‍यक्षों को पत्र भेजकर सरकारी सेवा में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए छांटे गये पुलिसकर्मियों की सूची मांगी है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके अक्षम सरकारी कर्मियों को जबरन सेवानिवृत्त किये जाने के आदेश दिये थे। इसके लिए कुछ माह पहले मुख्‍य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शासनादेश भी जारी किया था। इसके अनुपालन में पुलिस महकमे में अब तेजी दिखाई पड़ रही है।

यह भी पढ़े | Weather Forecast: देश से 28 अक्टूबर के आसपास विदा हो जाएगा दक्षिण-पश्चिम मानसून- IMD.

डीजीपी मुख्‍यालय ने गत 21 अक्‍टूबर को पुलिस विभाग के सभी विभागाध्‍यक्षों को पत्र भेजकर सरकारी सेवा में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए छांटे गये पुलिसकर्मियों की सूची मांगी है।

पुलिस विभाग के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार पुलिस महकमे में 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके कार्मिकों की उनके कामकाज के आधार पर समीक्षा कर अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्ति दी जा रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: पीएम मोदी पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज, बोले- LJP को कुछ नहीं बोले, कर रहे हैं दो घोड़े की सवारी.

पुलिस महानिदेशक मुख्‍यालय में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक (स्‍थापना) संजय सिंघल ने बुधवार को सरकारी विभागों के विभागाध्‍यक्षों को पत्र लिखकर अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए छांटे गये पुलिसकर्मियों की सूची मांगी है।

एडीजी सिंघल ने कहा कि पिछली पांच सितंबर को पत्र भेजा गया था, जिसमें 31 मार्च, 2020 को 50 वर्ष अथवा इससे अधिक की आयु पूर्ण करने वाले कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए छांटने के निर्देश दिये गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान