देश की खबरें | डीजीपी, मुख्य सचिव को कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने को कहा है: राज्यपाल धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में हाल में बलात्कार और अपराध की अन्य घटनाओं के मद्देनजर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव एच. के. द्विवेदी और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज मालवीय को महिलाओं पर अत्याचार को रोकने और कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने के वास्ते कदम उठाने के लिए कहा है।

कोलकाता, 13 अप्रैल पश्चिम बंगाल में हाल में बलात्कार और अपराध की अन्य घटनाओं के मद्देनजर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव एच. के. द्विवेदी और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज मालवीय को महिलाओं पर अत्याचार को रोकने और कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने के वास्ते कदम उठाने के लिए कहा है।

राजभवन में दोनों अधिकारियों के साथ एक घंटे की बैठक के दौरान राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि संवैधानिक शासन कायम रहना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

धनखड़ ने द्विवेदी और मालवीय से नादिया जिले के हंसखली इलाके में कथित सामूहिक बलात्कार और बाद में एक नाबालिग लड़की की मौत के बारे में जानकारी लेने का आह्वान किया था।

हंसखली मामले पर अपनी टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए धनखड़ ने मंगलवार को कहा था कि अगर सत्ता में बैठे लोग ‘निर्णयात्मक रुख’ दिखाते हैं तो जांच से समझौता हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का दृष्टिकोण ‘‘निष्पक्ष जांच में बाधा डाल सकता है।’’

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनर्जी ने सोमवार को एक नाबालिग लड़की की मौत के कारण पर संदेह व्यक्त किया था और आश्चर्य जताया था कि क्या नादिया जिले के हंसखली की कक्षा नौ की छात्रा की मौत किसी के थप्पड़ मारने के बाद गिरने से तो नहीं हुई।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हाल में इस घटना की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\