जरुरी जानकारी | देवयानी इंटरनेशनल ने एंकर निवेशकों से 825 करोड़ रुपये जुटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में पिज्जा हट, केएफसी और कोस्टा कॉफी की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी देवयानी इंटरनेशनल ने बुधवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 825 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

नयी दिल्ली, चार अगस्त भारत में पिज्जा हट, केएफसी और कोस्टा कॉफी की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी देवयानी इंटरनेशनल ने बुधवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 825 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बयान के मुताबिक कंपनी ने 41 एंकर निवेशकों को 90 रुपये प्रति शेयर की दर से 9.16 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित करने का फैसला किया है, जिसकी कुल राशि 825 करोड़ रुपये है।

देवयानी इंटरनेशनल ने बताया कि इस दौरान कुल 28 विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने हिस्सा लिया, जिनमें अबू धाबी निवेश प्राधिकरण, फिडेलिटी और गोल्डमैन सैक्स शामिल हैं।

इसके अलावा एंकर बुक में छह म्यूचुअल फंड, छह जीवन बीमा कंपनियों और एक सामान्य बीमा कंपनी सहित 13 घरेलू निवेशकों ने भी भाग लिया।

देवयानी इंटरनेशनल ने अपने 1,838 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत कीमत का दायरा 86-90 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ के तहत 440 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 155,333,330 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश इसमें शामिल है।

कीमत के ऊपरी छोर पर कंपनी को आईपीओ से 1,838 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त