विदेश की खबरें | गुरु नानक देव की 485वीं पुण्यतिथि के लिए करतारपुर में जुटे श्रद्धालु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 485वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पूरी दुनिया से आए सिख श्रद्धालु पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में शुक्रवार को जमा हुए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 20 सितंबर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 485वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पूरी दुनिया से आए सिख श्रद्धालु पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में शुक्रवार को जमा हुए।

बड़ी संख्या में स्थानीय और विदेशी सिख श्रद्धालु शुक्रवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए आए हैं। भारतीय श्रद्धालु करतारपुर गलियारे के माध्यम से अनुष्ठानों में शामिल होंगे।

करतारपुर परियोजना प्रबंधन इकाई के उप सचिव सैफुल्लाह खोखर ने बताया कि करीब 500 सिख श्रद्धालु कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप सहित विभिन्न देशों से आए हैं।

भारत से करीब 1500 श्रद्धालुओं के करतारपुर गलियारे के माध्यम से आने की उम्मीद है।

खोखर ने बताया, ‘‘बाबा गुरु नानक के पहले मुस्लिम अनुयायी भाई मरदाना की आदमकद प्रतिमा गुरुद्वारा दरबार साहिब के करीब स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले सिख श्रद्धालुओं को गुरुनानक उद्यान में लगे खजूर और अन्य फलों से तैयार प्रसाद दिया जाएगा।

तीन दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत ‘आरंभ श्री अखंड पाठ साहिब’ से होगी और शनिवार को ‘नगर कीर्तन ’ का आयोजन किया जाएगा।

पाकिस्तान के पंजाब सूबे के पहले अल्पसंख्यक मामलों के सिख मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा भी इन अनुष्ठानों में शामिल होंगे।

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक जी का जन्म ननकाना साहिब में बाबा मेहता कालू और माता त्रिप्ता के घर में हुआ था। गुरु नानक जी ने 70 साल की उम्र में 22 सितंबर 1539 को करतारपुर साहिब में ही अपना शरीर त्यागा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\