खेल की खबरें | डिवाइन ने रन आउट के विवादास्पद फैसले पर कहा, इससे भारत की लय गड़बड़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को लगता है कि महिला टी20 विश्व कप में अमेलिया केर से जुड़े रन आउट के विवादास्पद फैसले के कारण भारतीय टीम की लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी।

दुबई, पांच अक्टूबर न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को लगता है कि महिला टी20 विश्व कप में अमेलिया केर से जुड़े रन आउट के विवादास्पद फैसले के कारण भारतीय टीम की लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में 58 रन से हार गई थी। वह इस दौरान रन आउट से जुड़े विवाद में भी फंस गई थी।

डिवाइन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,,‘‘यह वास्तव में दिलचस्प मामला था जिससे मुझे लगता है कि भारत की लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी। मुझे लगता है कि यह क्रिकेट का हिस्सा है लेकिन लोगों का नजरिया हमेशा थोड़ा अलग होता है।’’

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 14वें ओवर में घटी जब डिवाइन के साथ दूसरा रन लेने के प्रयास में केर को भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष ने रन आउट कर दिया था।

केर ने मैदान से बाहर जाना शुरू कर दिया था, लेकिन अंपायर अन्ना हैरिस और जैकलीन विलियम्स ने गेंद को ‘डेड’ घोषित कर दिया क्योंकि भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने पहले ही अंपायर से अपनी टोपी ले ली थी जो ओवर के समाप्त होने का संकेत था।

अंपायरों ने केर को वापस भुला दिया लेकिन उनके इस फैसले से भारत को निराशा हुई। इस बीच भारत के मुख्य कोच अमोल मजूमदार को चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस करते देखा गया।

डिवाइन ने कहा,‘‘यह अंपायरों के विवेक पर निर्भर करता है कि वह कब ओवर को समाप्त मानते हैं लेकिन हमें उन पर भरोसा रखना होगा। आखिर में उन्होंने जो भी फैसला दिया यह उनका काम है। इससे वास्तव में मेरा कोई लेना देना नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\