खेल की खबरें | देविका, अभिवर्धन युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में चमके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मौजूदा जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियन देविका घोरपडे और अभिवर्धन शर्मा समेत महाराष्ट्र के सात मुक्केबाज युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सोमवार को फाइनल में पहुंच गए ।

चेन्नई, 11 जुलाई मौजूदा जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियन देविका घोरपडे और अभिवर्धन शर्मा समेत महाराष्ट्र के सात मुक्केबाज युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सोमवार को फाइनल में पहुंच गए ।

हरियाणा की महिला टीम और सेना खेल नियंत्रण बोर्ड पुरूषों की टीम ने भी उम्दा प्रदर्शन किया जिनके 11 मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे ।

देविका ने 52 किलोवर्ग में अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए पंजाब की कुलदीप कौर को हराया । अब उसका सामना हरियाणा की अंजलि से होगा ।

वहीं 57 किलो फीदरवेट वर्ग में आर्या बारटाके ने राजस्थान की अंजू को हराया । अब वह मिजोरम की नाओम चिंगसानुआमी से खेलेंगी ।

महाराष्ट्र की शरवरी कल्याणकर (75 किलो), नसवीरा मुजावर (81 किलो), कंचन सुरांसे (81 प्लस किलो) भी फाइनल में पहुंच गई । उनका सामना हरियाणा की मुस्कान, प्रांजल और कीर्ति से होगा ।

पुरूष वर्ग में अभिवर्धन ने 92 किलोवर्ग में उत्तर प्रदेश के ऋषभ पांडे को हराया । अब उसका सामना हरियाणा के भरत जून से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू