देश की खबरें | देवेन भारती मुंबई पुलिस के विशेष आयुक्त नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी देवेन भारती को बुधवार को मुंबई पुलिस का विशेष आयुक्त नियुक्त किया गया। यह पद हाल ही में सृजित किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के गृह विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है।
मुंबई, चार जनवरी भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी देवेन भारती को बुधवार को मुंबई पुलिस का विशेष आयुक्त नियुक्त किया गया। यह पद हाल ही में सृजित किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के गृह विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है।
आईपीएस अधिकारी विवेक फणसालकर मुंबई के पुलिस आयुक्त हैं।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी समझे जाने वाले भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। साल 2014 से 2019 तक जब फडणवीस प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब भारती संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) थे।
इसके बाद वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के पद पर प्रोन्नत होकर आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) में भेज दिए गए।
भारती को 2019 में महा विकास आघाड़ी सरकार बनने के बाद महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम का संयुक्त प्रबंध निदेशक बना दिया गया, जो अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण पद माना जाता है।
अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने 13 दिसंबर 2022 को भारती के स्थान पर संयुक्त आयुक्त (यातायात) राजवर्धन को नियुक्त कर दिया गया और उसके बाद से भारती नई नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। एटीएस के पूर्व प्रमुख विनीत अग्रवाल, ठाणे के पूर्व पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पूर्व प्रमुख प्रभात कुमार भी प्रतीक्षा सूची में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)