देश की खबरें | महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट संबंधी घटनाक्रम

मुंबई, 24 जून महाराष्ट्र में शुक्रवार अपराह्न दो बजे तक राजनीतिक संकट संबंधी घटनाक्रम इस प्रकार हैं -

शिवसेना के एक और विधायक दिलीप लांडे गुवाहाटी पहुंचे।

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने उनका समर्थन कर रहे विधायकों की बैठक की गुवाहाटी में अध्यक्षता की।

शिंदे ने दावा किया कि शिवसेना के 40 नेताओं सहित 50 विधायक उनका समर्थन कर रहे हैं।

शिवसेना के नेता एवं मंत्री आदित्य ठाकरे मुंबई में पार्टी के जिला प्रमुखों और अन्य पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

महाराष्ट्र में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार मुंबई में पार्टी की एक बैठक में शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उनकी पार्टी का शिवसेना के भीतर चल रहे ‘नाटक’ से कोई लेना-देना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)