एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राज्यपाल व सरकार के समन्वय से होता है राज्य का विकास : मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को कहा कि 'राज्यपाल व राज्य सरकार के समन्वय से राज्य का चतुर्दिक विकास बेहतर तरीके से होता है।'

देश की खबरें | राज्यपाल व सरकार के समन्वय से होता है राज्य का विकास : मिश्र
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, आठ सितम्बर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को कहा कि 'राज्यपाल व राज्य सरकार के समन्वय से राज्य का चतुर्दिक विकास बेहतर तरीके से होता है।'

उन्होंने कहा कि राज्यपाल को संवैधानिक आधार पर कार्य करना होता है और राज्य सरकार प्रदेश के सर्वागींण विकास के लिए कार्य करती है।

यह भी पढ़े | Kashmir में लश्कर-ए-तैयबा के 3 मददगार गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड जब्त.

मिश्र राज्यपाल के रूप में एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मिश्र के एक वर्ष के कार्यकाल पर प्रकाशित ‘नई सोच-नए आयाम’ पुस्तक का लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विधानसभा के अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने किया।

राज्यपाल ने कहा कि वह अच्छे कार्यों के लिए राज्य सरकार की तारीफ करते है तो किसी कमी के लिए मुख्यमंत्री को अलग से बुलाकर वार्ता भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि राजस्थान का सर्वागींण विकास हो।

यह भी पढ़े | कोरोना के पुडुचेरी में 440 नए केस, 12 की मौत: 8 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मिश्र ने कहा कि राजस्थान के राज भवन को वह देश के लिए मिसाल बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने यहां संविधान पार्क बनाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मिश्र ने राजस्थान को अभूतपूर्व बताया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राज्यपाल मिश्र में आत्मीयता का भाव बेमिसाल है और वह लीक से हटकर कार्य करना पसन्द करते हैं। उनका व्यक्तित्व व कृतित्व तारीफ के काबिल है। गहलोत ने कहा कि राज्यपाल मिश्र अनुभवी व्यक्ति हैं और उनके लम्बे राजनीतिक अनुभव का लाभ समाज को मिल रहा है।

समारोह के विशिष्ट अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष जोशी ने कहा कि राज्यपाल मिश्र राज्य के मार्गदर्शक हैं। उनकी प्रेरणा से प्रदेश प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी में राज्य को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष का सहयोग मिला है। इन सभी के अनूठे समन्वय से प्रदेश को महामारी से लड़ने में बहुत मदद मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2020 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).