जरुरी जानकारी | बुनियादी ढांचे का विकास जम्मू-कश्मीर की तीव्र वृद्धि को कर रहा प्रोत्साहित : एलजी सिन्हा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कठुआ जिले में एक विशाल औद्योगिक इकाई की आधारशिला रखते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास क्षेत्र की तेजी से आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित कर रहा है।
नयी दिल्ली, आठ जून जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कठुआ जिले में एक विशाल औद्योगिक इकाई की आधारशिला रखते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास क्षेत्र की तेजी से आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जल्द ही एक विनिर्माण केंद्र, उत्तर का एक प्रमुख बाजार और सेवाओं का एक प्रतिस्पर्धी प्रदाता बन जाएगा।
उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के अविकसित क्षेत्रों में औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विकेंद्रीकरण और अवसर पैदा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा, “बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास जम्मू-कश्मीर की तेजी से आर्थिक वृद्धि को प्रेरित कर रहा है, जो जल्द ही उत्तर का प्रमुख बाजार, एक विनिर्माण केंद्र और सेवाओं का प्रतिस्पर्धी प्रदाता बन जाएगा।”
उन्होंने कठुआ के डोहलियां जट्टन गांव में धुनसेरी पॉलीफिल्म लिमिटेड औद्योगिक इकाई की आधारशिला रखी और कहा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों के लिए हजारों नौकरियां पैदा होंगी, घरेलू आर्थिक उत्थान को बढ़ावा मिलेगा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर व्यापार के अवसर पैदा होंगे।
सिन्हा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर ने औद्योगिक वृद्धि पर केंद्रित एक पूरी तरह से नई कार्य संस्कृति देखी है, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का युवा और कुशल कार्यबल इसकी ताकत है और वे भविष्य में अर्थव्यवस्था के विकास को गति देंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2025 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

