एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में प्रत्येक वर्ग का विकास हमारा संकल्प : भजनलाल शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि महिला, गरीब, युवा और किसान सहित हर वर्ग के उत्थान से ही देश का उत्थान हो रहा है।

देश की खबरें | राजस्थान में प्रत्येक वर्ग का विकास हमारा संकल्प : भजनलाल शर्मा

जयपुर, 21 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि महिला, गरीब, युवा और किसान सहित हर वर्ग के उत्थान से ही देश का उत्थान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'डबल इंजन' की सरकार सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि देश का हर वर्ग, हर जाति और हर समाज उन्नति कर रहा है।

शर्मा ने बुधवार को बिड़ला सभागार में अखिल भारतीय रैगर महासभा के प्रतिनिधि सम्मेलन और अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने रैगर समाज की प्रतिभाओं संत जीवाराम, संत आत्माराम और बाबा साहेब आंबेडकर को नमन भी किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा ने कहा कि आजादी के पहले से ही रैगर समाज का राष्ट्रहित में अहम योगदान रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी सरकार ने भी आवश्यक निर्णय लेकर सभी समाजों के विकास कार्यों को गति दी है।’’

इस दौरान उन्होंने देश में संस्कृति, विरासत और सामाजिक समानता में अहम भूमिका निभाने वाले ‘संत आत्माराम लक्ष्य‘ का पैनोरमा बनाने के लिए घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इससे संत आत्माराम लक्ष्य के विचारों को आत्मसात कर युवा राष्ट्र विकास के मार्ग पर चल सकेंगे।

शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं श्रम सुधार जैसे क्षेत्रों में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, राज्य सरकार भी बाबा साहब के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).