देश की खबरें | ‘देवदास’ की टीम ने फिल्म की 19वीं वर्षगांठ मनाई, दिलीप कुमार को दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्मकार संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने सोमवार को ‘देवदास’ की 19वीं वर्षगांठ मनाई और 1955 में बनी इसी नाम की फिल्म में शानदार अभिनय करने वाले दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी।

मुंबई, 12 जुलाई फिल्मकार संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने सोमवार को ‘देवदास’ की 19वीं वर्षगांठ मनाई और 1955 में बनी इसी नाम की फिल्म में शानदार अभिनय करने वाले दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी।

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित फिल्मकार बिमल रॉय की फिल्म ‘देवदास’ में दिलीप कुमार और भंसाली के निर्देशन में 2002 में बनी फिल्म में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ‘भंसाली प्रोडक्शंस’ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुमार की ‘देवदास’ और शाहरुख की ‘देवदास’ के पोस्टर साझे किए गए।

ट्वीट में लिखा गया, ‘‘19 साल पहले इस प्रेम गाथा ने हमारे दिल में जगह बनाई और इसके रुहानी संगीत के साथ यह अब भी हमारे दिलों में बरकरार है। हम दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हैं। देवदास की तरह आप भी अमर रहेंगे।’’

दिलीप कुमार की ‘देवदास’ में वैजयंती माला ने चंद्रमुखी और सुचित्रा सेन ने पार्वती/पारो का किरदार निभाया था। शाहरुख अभिनीत देवदास में ऐश्वर्या राय बच्चन ने पारो और माधुरी ने चंद्रमुखी के किरदार को पर्दे पर जिया था।

माधुरी ने कहा, ‘‘देवदास के सेट की कुछ शानदार और अच्छी यादें ताजा हो गईं। यह 19 साल बीतने के बाद भी अभी की बात लगती है। इन्हें साझा करने के लिए संजय का शुक्रिया। ये हमेशा मेरे दिल में जीवित रहेंगी। हम दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हैं। देवदास की तरह आप हमेशा अमर रहेंगे।’’

‘देवदास’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली गायिका श्रेया घोषाल ने कहा, ‘‘यह अब भी मेरी यादों में जीवंत है। संगीत बनाने के जादुई वर्ष। मैं 16 साल की बच्ची पर विश्वास करने के लिए संजय लीला भंसाली जी की हमेशा आभारी रहूंगी। मैं अपने माता-पिता की बहुत आभारी हूं, जो दिन-रात मेरे साथ रहे और मैं जो आज हूं, उन्हीं की बदौलत हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी