जरुरी जानकारी | स्काई गेट हॉस्पिटैलिटी में 419.6 करोड़ रुपये में 80.72 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी देवयानी इंटरनेशनल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केएफसी, पिज्जा हट जैसे रेस्तरां चलाने वाली देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड स्काई गेट हॉस्पिटैलिटी में 419.6 करोड़ रुपये में 80.72 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदेगी।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल केएफसी, पिज्जा हट जैसे रेस्तरां चलाने वाली देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड स्काई गेट हॉस्पिटैलिटी में 419.6 करोड़ रुपये में 80.72 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदेगी।

स्काई गेट हॉस्पिटैलिटी ‘बिरयानी बाई किलो’ सहित कई ब्रांड संचालित करती है।

अधिग्रहण में स्काई गेट के तीन ब्रांड- ‘बिरयानी बाई किलो’, ‘गोइला बटर चिकन’ और ‘द भोजन’ शामिल हैं।

देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड (डीआईएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में स्काई गेट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड और इसकी अनुषंगी कंपनियों में 419.6 करोड़ रुपये में 80.72 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के पूर्णतया विलय के आधार पर अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।

डीआईएल ने कहा कि वह लेनदेन दस्तावेजों की शर्तों के अनुसार आकस्मिक प्रतिफल का भी भुगतान करेगी।

देवयानी इंटरनेशनल फ्रेंचाइजी समझौतों के माध्यम से केएफसी, पिज्जा हट और कोस्टा कॉफी जैसी त्वरित सेवा रेस्तरां शृंखलाओं का संचालन करती है।

स्काई गेट अपनी अनुषंगी कंपनियों के साथ बिरयानी बाई किलो, गोइला बटर चिकन और द भोजन जैसे ब्रांड की मालिक है। यह मुख्य रूप से 40 से अधिक शहरों में ‘डाइन-इन’ रेस्तरां सहित 100 से अधिक रेस्तरां की शृंखला के माध्यम से संचालित होता है और ‘हांडी बिरयानी’ को पेश करने और ताजी तैयार बिरयानी वितरित करने वाली पहली कंपनियों में से एक है।

शेयर बाजार को दी सूचना में कहा गया है कि लेनदेन के बाद स्काई गेट, कंपनी की अनुषंगी कंपनी बन जाएगी।

अनुराग रमण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज