देश की खबरें | सेना में फर्जी प्रपत्रो की मदद से भर्ती कराने वाले गिरोह के मुखिया से हिरासत में लेकर पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस गिरोह के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई तथा राष्ट्र विरोधी तत्वों से तो नहीं है, इस कोण से भी जांच की जा रही है

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इस गिरोह के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई तथा राष्ट्र विरोधी तत्वों से तो नहीं है, इस कोण से भी जांच की जा रही है

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बुधवार को बताया कि सेना में फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर भर्ती कराने वाले गिरोह के मुखिया सुरेश सोम को मंगलवार को 12 घंटे के लिए हिरासत लिया गया तथा उससे उत्तर प्रदेश पुलिस का विशेष कार्यबल(एटीएस),भारतीय सेना की खुफिया ईकाई, आईबी तथा स्थानीय अभिसूचना ईकाई समेत स्थानीय पुलिस की टीम ने गहन पूछताछ की है।

यह भी पढ़े | Modi Cabinet on Laxmi Vilas Bank: केंद्र ने दी लक्ष्मी विलास बैंक के DBIL में विलय को हरी झंडी, कहा-NIIF में होगा 6 हजार करोड़ रुपये का निवेश.

उन्होंने बताया कि आरोपी सुरेश ने पुलिस को 40 ऐसे लोगों की सूची भी दी है जो सेना में इनके द्वारा बनाए गए फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी कर रहे हैं तथा ये लोग शाहजहांपुर के अलावा विभिन्न जिलों के निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह के द्वारा बड़ी संख्या में बिना पुलिस सत्यापन तमाम लोगों को भारतीय सेना में भर्ती कराया गया है, ऐसे में यह भी अंदेशा है कि कहीं यह गिरोह या इसके द्वारा भर्ती कराए गए लोगों का पाकिस्तान की आईएसआई तथा राष्ट्र विरोधी तत्वों से संबंध तो नहीं है।

यह भी पढ़े | भारत से सामान्य व्यापार संबंध बहाल करने लिए China ने किया फिर आग्रह.

उन्होंने यह भी अंदेशा व्यक्त किया है कि राष्ट्र विरोधी तत्वो ने कहीं इस गिरोह का फायदा उठाकर सेना में अपने लोगों को भर्ती ना करा दिया हो, इसीलिए इस प्रकरण पर बड़ी ही बारीकी से जांच की जा रही है।

आनंद ने बताया कि सेना में फर्जी प्रपत्रो से जिन लोगों को भर्ती कराया गया है, उनको बर्खास्त करने के बाद उन पर कड़ी कार्रवाई सेना द्वारा की जाएगीl

गौरतलब है कि शाहजहांपुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था जो मोटी रकम लेकर फर्जी प्रमाण पत्र बनाता था और उसके जरिये लोगों को सेना में भर्ती करा देता था। गिरोह नौकरी लगने के बाद उनका सत्यापन भी दो सिपाहियों की मदद से करा देता था। पुलिस ने इस मामले में एक सिपाही समेत पांच लोगों को 11 नवंबर को गिरफ्तार किया था। इसी गिरोह के मुखिया सुरेश सोम को मंगलवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO