एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | दो हार के बावजूद राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में ट्रंप के खिलाफ डटी हैं हेली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आगामी राज्यों में मतदान की राह आसान नहीं होने वाली।

विदेश की खबरें | दो हार के बावजूद राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में ट्रंप के खिलाफ डटी हैं हेली
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

आगामी राज्यों में मतदान की राह आसान नहीं होने वाली।

हेली ने बुधवार रात साउथ कैरोलाइना के नॉर्थ चार्ल्सटन में सैकड़ों प्रशंसकों की मौजूदगी में एक रैली में कहा, ‘‘हम बहुत रोमांचित थे।’’’

उन्होंने न्यू हैम्पशायर में दूसरे स्थान पर रहने को अपनी जीत के रूप में दर्शाया क्योंकि उनके अभियान को शुरुआती दिनों में बहुत कम समर्थन मिला था।

हेली ने ट्रंप की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हम वहां पहुंचे और हमने अपना काम किया और हमें जो कहना था, हमने कहा। फिर, डोनाल्ड ट्रंप वहां पहुंचे और गुस्सा दिखाया।

हेली ने कहा कि आयोवा की जीत के बाद उनके भाषण में कहीं ज्यादा गुस्सा था और अपनी टिप्पणियों में उन्होंने मेरा अपमान किया।

हेली ने मंगलवार को न्यू हैम्पशायर प्राइमरी में आयोवा कॉकस में एक सप्ताह पहले के प्रदर्शन की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया, जहां वह तीसरे स्थान पर रही थीं। हालांकि वह पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से काफी पीछे और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डिसेंटिस से थोड़ी ही पीछे रहीं। डिसेंटिस ने तब से अपना अभियान बंद कर दिया है और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).