एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रूस से युद्ध तेज होने के बावजूद यूरोपीय नेताओं ने किया यूक्रेन में निवेश का आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने यूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता को लेकर अनिश्चितताओं के बीच एक वार्षिक ‘रिकवरी’ सम्मेलन की शुरुआत की। सम्मेलन की शुरुआत में उन्होंने एक नए अंशपूंजी कोष और सार्वजनिक-निजी भागीदारी की घोषणा की।

देश की खबरें | रूस से युद्ध तेज होने के बावजूद यूरोपीय नेताओं ने किया यूक्रेन में निवेश का आग्रह

उन्होंने यूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता को लेकर अनिश्चितताओं के बीच एक वार्षिक ‘रिकवरी’ सम्मेलन की शुरुआत की। सम्मेलन की शुरुआत में उन्होंने एक नए अंशपूंजी कोष और सार्वजनिक-निजी भागीदारी की घोषणा की।

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रोम में सम्मेलन की शुरुआत की, जबकि दूसरी ओर रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर बड़ी मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है।

मेलोनी ने कहा कि सम्मेलन में 10 अरब यूरो (करीब 12 अरब अमेरिकी डॉलर) से ज्यादा के निवेश के लिए गारंटी और अनुदान के अलग-अलग समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

यूरोपीय आयोग ने अपनी ओर से यूक्रेन की मदद के लिए ‘यूरोपीयन फ्लैगशिप फंड फॉर रिकंस्ट्रक्शन ऑफ यूक्रेन’ नामक अब तक का सबसे बड़ा इक्विटी फंड बनाने की घोषणा की है।

मेलोनी ने व्यापार, राजनीतिक और विकास संस्थानों प्रतिनिधियों की सभा में कहा, "आज हम व्यवसायों को यह संदेश देना चाहते हैं कि यूक्रेन के पुनर्निर्माण में निवेश करने से न डरें।"

उन्होंने कहा, "यूक्रेन के पुनर्निर्माण में कोई जोखिम नहीं है। यह एक ऐसे देश में निवेश है जिसने किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक संघर्षशील रुख दिखाया है।"

जेलेंस्की ने पहले ही निवेश कर चुके देशों और कंपनियों का आभार व्यक्त किया और चेतावनी दी कि पुनर्निर्माण के लिए केवल मित्रों का ही स्वागत होगा।

उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, "हम केवल सच्चे साझेदारों का ही स्वागत करेंगे, जो इस युद्ध में रूस की मदद नहीं कर रहे हैं।"

यूक्रेन के पुनर्निमाण को लेकर यह चौथा सम्मेलन है। इतालवी आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन 100 आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल तथा 40 अंतरराष्ट्रीय संगठन और विकास बैंक भाग ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).