जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद सरसों तेल-तिलहन में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों तेल-तिलहन की कीमतों में गिरावट आई। शिकॉगो एक्सचेंज में तेजी की वजह से सोयाबीन तेल कीमतों में भी सुधार दिखा। बिनौला, सीपीओ और पामोलीन सहित बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों तेल-तिलहन की कीमतों में गिरावट आई। शिकॉगो एक्सचेंज में तेजी की वजह से सोयाबीन तेल कीमतों में भी सुधार दिखा। बिनौला, सीपीओ और पामोलीन सहित बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।
सूत्रों ने बताया कि शिकॉगो एक्सचेंज में 0.4 प्रतिशत की तेजी थी जबकि मलेशिया एक्सचेंज में कारोबार का रुख सामान्य था।
उन्होंने कहा कि आयातित तेलों के मुकाबले देशी तेल कहीं सस्ते हैं और ऊंचा भाव होने के कारण अधिकांश तेल-तिलहनों की मांग कमजोर है। सरसों की आवक अधिक रहने से इसके तेल-तिलहनों की कीमतों में गिरावट आई। सरसों तेल, थोक भाव से 148 रुपये किलो में बैठता है और इसका खुदरा भाव अधिकतम 155-160 रुपये लीटर (एक लीटर में 912 ग्राम तेल) से अधिक नहीं बैठना चाहिये। सूत्रों ने कहा कि सरकार खुदरा कीमतों पर निगरानी रखे तो तेल क्षेत्र की आधी समस्या सुलझ जायेगी। अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) की वजह से आम उपभोक्ताओं को नुकसान है क्योंकि कई कंपनियों ने एमआरपी को 20-40 रुपये ऊंचा कर रख है जिसका खुदरा व्यापारी फायदा उठाते हुए ग्राहकों को ऊंचे भाव पर खाद्य तेलों की बिक्री कर रहे हैं।
सूत्रों ने कहा कि आयातित तेलों के मुकाबले देशी तेल 12-13 रुपये किलो सस्ते हैं पर ऊंची कीमतों के कारण बाजार में ग्राहकी कम है। दूसरी ओर मलेशिया एक्सचेंज में सामान्य कारोबार होने के बीच सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव पूर्ववत रहे।
मूंगफली तेल-तिलहन, बिनौला तेल, सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव भी पूर्वस्तर पर बने रहे।
सूत्रों ने कहा कि तेल-तिलहन मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करके ही इस क्षेत्र की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 7,440-7,490 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,675 - 6,770 रुपये प्रति क्विन्टल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,400 रुपये प्रति क्विन्टल।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,555 - 2,745 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,340-2,415 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,390-2,490 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,700 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 7,750-7,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज 7,450-7,550 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2022 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

