खेल की खबरें | हार के बावजूद धोनी ने गेंदबाजों के प्रयास को सराहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के हाथों आईपीएल के रोमांचक मैच में तीन विकेट से हार के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गेंदबाजों के प्रयासों को सराहा जिन्होंने कम स्कोर वाले मैच को आखिरी ओवर तक खिंच दिया ।

दुबई, चार अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स के हाथों आईपीएल के रोमांचक मैच में तीन विकेट से हार के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गेंदबाजों के प्रयासों को सराहा जिन्होंने कम स्कोर वाले मैच को आखिरी ओवर तक खिंच दिया ।

जीत के लिये 137 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली ने दो गेंद बाकी रहते तीन विकेट से जीत दर्ज की ।

धोनी ने हार के बाद कहा ,‘‘ हमें 150 रन के करीब बनाना चाहिये थे लेकिन विकेट गिरते गए । इसके बाद गेंदबाजों ने मैच में बनाये रखा । यह सपाट विकेट नहीं था जिस पर अपने शॉट खेले जा सकें ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि इस पिच पर लंबे गेंदबाजों को कद का फायदा मिल रहा है । गेंदबाजों का प्रयास अच्छा था लेकिन पहले छह ओवर में फालतू रन नहीं देना भी जरूरी था ।’’

उधर अपना जन्मदिन मना रहे दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा ,‘‘ जन्मदिन का क्या शानदार तोहफा मिला लेकिन जीत आसान नहीं रही ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पृथ्वी ने अच्छी शुरूआत की और शिखर ने उम्दा बल्लेबाजी की । बायें और दाहिने संयोजन के लिये अश्विन को छठे नंबर पर भेजा गया था ।’’

इस जीत के बाद अंकतालिका में चेन्नई को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचने के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘यह बड़ी जीत थी । हम शीर्ष दो में रहना चाहते थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका