जरुरी जानकारी | आर्थिक संकट के बावजूद श्रीलंका का विदेश व्यापार 21 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका का निर्यात मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में 21 प्रतिशत बढ़ गया। वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहे देश को इससे पांच अरब डॉलर की कमाई हुई।

कोलंबो, 29 जुलाई श्रीलंका का निर्यात मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में 21 प्रतिशत बढ़ गया। वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहे देश को इससे पांच अरब डॉलर की कमाई हुई।

श्रीलंका के निर्यात विकास बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि जनवरी से जून के दौरान श्रीलंका के भारत को किए जाने वाले निर्यात में भी 21 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी हुई है। इस दौरान पशु चारा निर्यात में 19.26 प्रतिशत, सुपारी में 95.96 प्रतिशत और कपड़ा निर्यात में 47.76 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

श्रीलंका के लिए सबसे बड़े निर्यात बाजार के रूप में अमेरिका और ब्रिटेन के बाद भारत तीसरे स्थान पर है।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘श्रीलंका का अमेरिका को निर्यात भी सालाना आधार पर 46.16 प्रतिशत बढ़कर 32.36 करोड़ डॉलर हो गया।’’

गौरतलब है कि 1948 में आजादी के बाद से श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा संकट के कारण ईंधन की कमी से देश का निर्यात क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी