देश की खबरें | राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद गर्मी जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को दिन के तापमान में सोमवार के मुकाबले मामूली गिरावट के बावजूद गर्मी का असर बरकरार रहा। संगरिया 44.9 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।
जयपुर, 18 जून राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को दिन के तापमान में सोमवार के मुकाबले मामूली गिरावट के बावजूद गर्मी का असर बरकरार रहा। संगरिया 44.9 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।
जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की बूंदा बांदी हुई तथा पश्चिमी राजस्थान मुख्यत: शुष्क रहा। विभाग के अनुसार बीकानेर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं लू चली।
केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं पर रात गर्म रही।
केंद्र के अनुसार संगरिया में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 44.8 डिग्री, पिलानी में 44.7 डिग्री, धौलपुर-करौली में 44.5 डिग्री, चूरू में 44.4 डिग्री, अलवर में 44 डिग्री, बीकानेर में 43.8 डिग्री, फतेहपुर में 43.7 डिग्री एवं कोटा-चित्तौड़गढ़-जयपुर में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीती रात अलवर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यहां रात का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फलौदी में रात का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से 7.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
अन्य प्रमुख शहरों में रात का तापमान 34 डिग्री से लेकर 27.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभागों में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस रहने और कहीं-कहीं पर लू दिन और रात में चलने की संभावना है।
राज्य के कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की सम्भावना है।
कुंज पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

