देश की खबरें | वैश्विक परिप्रेक्ष्य को समाहित करने के बावजूद राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जड़ें भारतीयता में : शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) देश की जड़ों से जुड़ी हुई है और देशभर में इसे अभूतपूर्व स्वीकार्यता मिली है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) देश की जड़ों से जुड़ी हुई है और देशभर में इसे अभूतपूर्व स्वीकार्यता मिली है।

शाह ने कहा कि एनईपी वैश्विक परिप्रेक्ष्य को आत्मसात करते हुए ‘भारतीयता’ में निहित है और एनईपी ज्ञान एवं संस्कृति को समृद्ध करती है और समाज की आकांक्षाओं के साथ जुड़ी है।

एनईपी लाए जाने के दो साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में शाह ने कहा, ‘‘शिक्षा का उद्देश्य चरित्र, सहानुभूति और साहस का विकास करना और छात्रों को जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करना है। शिक्षा भारत को सफलता के शिखर तक पहुंचने में सक्षम बना सकती है। समाज उम्मीदों के साथ हमारी ओर देख रहा है और इसे पूरा करने की उम्मीद करता है।’’

शाह ने कहा कि हमारी शैक्षिक आकांक्षा ना केवल डिग्री और प्रमाणपत्र अर्जित करने के लिए है, बल्कि पुरी दुनिया की भलाई हासिल करने के लिए भी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्र की जड़ों से जुड़ी हुई है और पूरे देश में इसे अभूतपूर्व स्वीकार्यता प्राप्त हुई।

उन्होंने कहा कि नीति में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मजबूत सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली एक सफल लोकतांत्रिक राष्ट्र की नींव है। उन्होंने कहा कि एनईपी का उद्देश्य ऐसे नागरिक तैयार करना है, जो वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ राष्ट्रीय गौरव को वैश्विक कल्याण से जोड़ें।

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि नयी शिक्षा नीति हमारे मस्तिष्क को औपनिवेशिक बनाने के लिए लागू की गई मैकाले की शिक्षा प्रणाली की काट होगी।

शाह ने एनईपी के दो साल पूरे होने पर शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में कई पहल की शुरुआत की।

वर्ष 2020 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित एनईपी ने 1986 में तैयार 34 वर्षीय पुरानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति का स्थान लिया है। इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाने के लिए स्कूल और उच्च शिक्षा प्रणालियों में व्यापक सुधारों का मार्ग प्रशस्त करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी