देश की खबरें | याद दिलाने पर भी हरियाणा ने यमुना का जलस्तर सामान्य बनाने की दिशा में काम नहीं किया : राघव चड्ढा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने सोमवार को आरोप लगाया कि यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है लेकिन हरियाणा सरकार ने कई बार अनुरोध करने के बाद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने सोमवार को आरोप लगाया कि यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है लेकिन हरियाणा सरकार ने कई बार अनुरोध करने के बाद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

चड्ढा ने एक बयान में कहा, ‘‘ यमुना के जलस्तर में लगातार गिरावट गंभीर चिंता का विषय है। हम हरियाणा से सहयोग के लिए अनुरोध करते आ रहे हैं और हमें सौहार्दपूर्ण हल पर पहुंचने की उम्मीद है। ’’

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: यूपी की जनता को योगी सरकार का एक और तोहफा, राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होगा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे.

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले एक सप्ताह से यमुना का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। हरियाणा के सिंचाई विभाग के अधिकारियों को रोजाना आधार पर सूचित करने के बाद भी सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ’’

डीजेबी उपाध्यक्ष ने कहा कि वजीराबाद के पास यमुना का सामान्य स्तर 674.50 फुट होना चाहिए लेकिन यह घटकर 672.20 फुट हो गया है जो बहुत ही चिंताजनक है।

यह भी पढ़े | बंगाल में भाजपा नेता विजयवर्गीय को मिली ‘जेड प्लस’ सुरक्षा.

उन्होंने कहा, ‘‘ वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधन संयंत्रों में जल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका । ये संयंत्र मध्य, उत्तरी, पश्चिम और दक्षिण दिल्ली में पेयजल की आपूर्ति करते हैं। ’’

चड्ढा ने कहा कि यह विषय उपरी यमुना नदी बोर्ड के अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली हर दूसरे सप्ताह कच्चे पानी की समस्या से दो-चार होती है। यह समस्या यमुना में कम जलप्रवाह, नदी में प्रदूषित पानी छोड़े जाने सहित अन्य कारणों से आती है। इससे पानी के शोधन पर असर पड़ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड