देश की खबरें | देशमुख ने बीमारी का उल्लेख करके अदालत से निजी अस्पताल में इलाज की अनुमति मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने एक निजी अस्पताल में शल्य क्रिया और उपचार कराने के लिए सोमवार को विशेष अदालत से अनुमति मांगी।

मुंबई, दो मई महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने एक निजी अस्पताल में शल्य क्रिया और उपचार कराने के लिए सोमवार को विशेष अदालत से अनुमति मांगी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पिछले साल नवंबर में धनशोधन मामले में गिरफ्तारी के बाद से देशमुख वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

देशमुख ने अधिवक्ता अनिकेत निकम के माध्यम से दायर अर्जी में कई स्वास्थ्य स्थितियों का हवाला दिया जिसमें कंधे की दिक्कत शामिल है।

राकांपा नेता देखमुख ने इस अर्जी में अपनी अधिक आयु का हवाला दिया और दावा किया कि वह असामान्य ईसीजी रिपोर्ट के साथ सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ का अनुभव कर रहे हैं, जो दिल की धड़कन के धीमा होने और हार्ट ब्लॉक एपिसोड की संभावना के साथ हृदय को रक्त की आपूर्ति कम होने का संकेत देता है।

देशमुख ने अदालत से अनुरोध किया कि अदालत उन्हें आगे की शल्य क्रिया और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दे। विशेष न्यायाधीश आर एन रोकडे ने मामले की सुनवाई 4 मई को करना तय किया।

ईडी ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के पूर्व गृह मंत्री देशमुख एवं अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है। देखमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सिंह द्वारा लगाये गए रिश्वत के आरोपों के संबंध में सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किये जाने के बाद ईडी ने यह मामला दर्ज किया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया है कि देशमुख ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और मुंबई के विभिन्न बार से 4.70 करोड़ रुपये एकत्र किए और धन देशमुख परिवार द्वारा नियंत्रित एक शैक्षिक ट्रस्ट, नागपुर स्थित श्री साईं शिक्षण संस्थान में लगा दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज