खेल की खबरें | देसाई, बत्रा की दोहा डब्ल्यूटीटी कंटेंडर सीरिज में शानदार शुरूआत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और हरमीत देसाई ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर शानदार वापसी करते हुए विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) कंटेंडर सीरिज के दूसरे दौर के क्वालीफाइंग मैच में सीधे गेम में जीत दर्ज की ।
दोहा, एक मार्च भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और हरमीत देसाई ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर शानदार वापसी करते हुए विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) कंटेंडर सीरिज के दूसरे दौर के क्वालीफाइंग मैच में सीधे गेम में जीत दर्ज की ।
राष्ट्रमंडल खेल 2018 स्वर्ण पदक विजेता बत्रा ने स्पेन की सोफिया शुआन झांग को 12 . 10, 14 . 12, 11 . 8 से हराया । वहीं पुरूष एकल में दुनिया के 73वें नंबर के खिलाड़ी देसाई ने हमवतन एंथोनी अमलराज को 11 . 5, 12 . 10, 11 . 8 से मात दी ।
यह टूर्नामेंट कोरोना महामारी के बाद भारतीय खिलाड़ियों का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी है ।
सुतीर्थ मुखर्जी, मुदित दानी और दिव्या चितले को हालांकि क्वालीफाइंग दौर में पराजय का सामना करना पड़ा ।
दो बार के राष्ट्रीय चैम्पियन मुखर्जी को उक्रेन के ततियाना बिलेंको ने 11 . 5, 11 . 3, 10 . 12, 11 . 9 से हराया । वहीं दानी फिनलैंड के ओला बेनेडेक से 8 . 11, 6 . 11, 11 . 8, 6 . 11 से हार गए ।
चितले को रोमानिया की इरिना सियोबानू ने 8 . 11, 11 . 9, 11 . 8 से मात दी ।
अचंत शरत कमल और साथियान ज्ञानशेखरन को मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश मिला है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

