देश की खबरें | डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की तीन सप्ताह की फरलो मंजूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के अपराध में 20 साल कारावास की सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तीन सप्ताह की फरलो सोमवार को मंजूर कर दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 20 नवंबर अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के अपराध में 20 साल कारावास की सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तीन सप्ताह की फरलो सोमवार को मंजूर कर दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

डेरा प्रमुख (56) हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है।

सूत्रों ने बताया कि राम रहीम 21 दिनों की अस्थायी रिहाई अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा में डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा।

राम रहीम ने अस्थायी रिहाई के लिए आवेदन किया था।

इससे पहले, राम रहीम 30 जुलाई को 30 दिन की पैरोल पर सुनारिया जेल से बाहर आया था।

डेरा प्रमुख को जनवरी में 40 दिन की पैरोल दी गई थी। उसकी पिछले साल अक्टूबर में भी 40 दिन की पैरोल मंजूर की गई थी।

वह अक्टूबर की पैरोल से पहले पिछले साल जून में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके अलावा सात फरवरी, 2022 से उसकी तीन सप्ताह की फरलो मंजूर की गई थी।

डेरा प्रमुख को चार अन्य लोगों के साथ मिलकर डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने का भी 2021 में दोषी ठहराया गया था।

डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या का भी 2019 में दोषी ठहराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\